Homeझारखंडएंटी क्राईम चेकिंग के दौरान गुमला में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह...

एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान गुमला में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

गुमला: एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान बिशुनपुर पुलिस ने बुधवार को उग्रवादियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा (पिस्टल), तीन इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और दो जिंदा गोली बरामद किया है।

इस संबंध में गुमला के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बिशुनपुर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस की सफलता की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सदस्यों में सुरेंद्र उरांव, दुर्गा उरांव और पिंटू उरांव शामिल हैं। लाल ने बताया कि इस क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी संगठन झांगुर गिरोह के सुप्रीमो रामदेव उरांव के लिए ये लोग हथियार सप्लाई का काम करते थे।

गिरफ्तार दुर्गा उरांव ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई संजय उरांव हिंदपीढ़ी रांची में रहता है और छांगुर गिरोह के सुप्रीमो रामदेव उरांव के लिए हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ पहुंचाने का काम करता है।

उसने यह भी बताया कि झांगुर गिरोह के सुप्रीमो रामदेव उरांव ने हम लोगों के नाम से बाइक खरीद कर दिया है और देसी कट्ठा हम लोगों की अपनी सुरक्षा के लिए दिया था।

ताकि हम लोग नि: संकोच झांगुर गिरोह के लिए हथियार सप्लाई का काम अच्छी तरह से कर सके। लाल ने कहा कि गिरोह का सरगना रामदेव उरांव भी शीघ्र पुलिस के गिरफ्त में होगा।

उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी सदानंद सिंह के निर्देश पुलिस अवर निरीक्षक घनश्याम कुमार रवि के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती बिशुनपुर के समीप घाघरा नेतरहाट मुख्य मार्ग पर वाहन जांच किया जा रहा था। तभी घाघरा की ओर से एक बाईक आता दिखा।

उसपर तीन लोग सवार थे। ये लोग पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...