Homeझारखंडदिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश,...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

बिरसानगर थाना क्षेत्र में टाटा कमिंस-टाटा मोटर्स के ठेकेदार के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 10 लाख रुपये लूट लिए।

कर्मचारी कैश गिन रहे थे, तभी तान दी बंदूक

पुलिस के मुताबिक, दोपहर के वक्त तीन हथियारबंद अपराधी बाइक से पीकेएस एंटरप्राइजेज के ऑफिस पहुंचे। ऑफिस में ठेकेदार एपी सिंह के दो कर्मचारी लेबर पेमेंट के लिए कैश गिन रहे थे।

बदमाशों ने बंदूक तानकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भागते हुए हवा में गोलियां दागीं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई!

लूट के बाद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी

लूटपाट के तुरंत बाद अपराधियों ने फरार होने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल फैल गया। स्थानीय लोग घरों में दुबक गए, जबकि सड़क पर भगदड़ मच गई।

CCTV में कैद हुई वारदात, बाइक से फरार होते दिखे लुटेरे!

घटना की सूचना पर बिरसानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में तीनों बदमाश बाइक पर फरार होते साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश तेज कर दी है। छापेमारी अभियान चल रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...