मुंबई: IPL 2023 के सीजन (Season) में इस बार दो विनर सामने आए हैं।
एक चेन्नई सुपर किंग (CSK) के शानदार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और दूसरा सबसे ज्यादा अट्रेक्शन हैदराबाद की बिरयानी ने हासिल किया।
आलम ये रहा कि पूरे IPL के दौरान हर मिनट करीब 200 ऑर्डर सिर्फ बिरयानी के हुए हैं।
पूरे सीजन में बिरयानी के 1.2 करोड़ ऑर्डर
Swiggy ने टि्वटर पर एक डाटा शेयर करते हुए लिखा है कि पूरे IPL के दौरान सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के हुए हैं।
इस तरह बिरयानी (Biryani) ने ‘सबसे ज्यादा ऑर्डर फूड आइटम’ (Most Ordered Food Item) की ट्रॉफी जीत ली है।
इस IPL में हर मिनट 212 ऑर्डर सिर्फ बिरयानी के आए हैं।
कंपनी ने बताया है कि इस साल पूरे सीजन में बिरयानी के 1.2 करोड़ ऑर्डर आए हैं।
इसके हिसाब से हर मिनट 200 से ज्यादा ऑर्डर आए हैं।
फाइनल में बिरयानी के 3.5 लाख Order डिलीवर
Swiggy ने बताया है कि इसके पहले साल 2023 के नए साल पर भी शनिवार की रात 3.50 लाख बिरयानी के Order आए हैं।
इसी दौरान एप के द्वारा देशभर में पिज्जे का Order 2.5 लाख रहा है। स्विगी ने टि्वटर पर एक पोल किया था।
पोल में सामने आया है कि हैदराबादी बिरयानी को लेकर 75.4 फीसदी ऑर्डर आए हैं।
इसके बाद नंबर आता लखनऊ (Lucknow) की बिरयानी का, जिसके 14.2 फीसदी ऑर्डर आए हैं।
कोलकाता बिरायानी का कुल Order 10.4 फीसदी रहा है। फाइनल में ही बिरयानी के 3.5 लाख Order डिलीवर किए गए हैं।
बीते साल बिरयानी के हर सेकंड 2.28 ऑर्डर
दरअसल Swiggy हर साल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड डिसेज (Food Disease) का आंकड़ा पेश करती है।
स्विगी ने साल 2022 में बताया था कि बिरयानी ने लगातार 7वें साल सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश का खिताब जीता है।
बीते साल App से हर सेकंड 2.28 ऑर्डर बिरयानी के किए गए थे।