रांची में हुए ज़मीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सभी छह घायलों का चल रहा इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्राम हेथु में शनिवार रात ढाई एकड़ ज़मीन विवाद में एक ही गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

लाठी-डंडा और हॉकी स्टीक से लैस होकर आए लोगों ने जमकर मारपीट की। इस घटना में छह से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। गांव वाले ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद प्रकाश दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट होती रही। बाद में पुलिस बलों ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्ष से कुछ लोगों को उठाकर थाने ले गई।

दोनों पक्ष थान के अंदर अपने-अपने पक्ष में दलीले दे रहे थे। जबकि थाने के बाहर मौजूद दोनों के परिजन एक बार फिर से भिड़ गए।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। छानबीन के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी।

एक पक्ष के नंदलाल साहू ने आरोप लगाया कि वे भूमि पर कुछ काम करा रहे थे। इसी बीच गांव के ही घुनसी साहू, रामचंद्र साहू, छोटू साहू, अजय साहू, विजय साहू सहित अन्य लोग लाठी-डंडो से लैस होकर पहुंचे और मारपीट की।

जबकि दूसरे पक्ष के घुंसी साहू ने गंगा साहू, प्रेम साहू, नंदलाल साहू, शिव प्रसाद साहू, आमोद साहू, जितेंद्र सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट के आरोपितों में से एक गंगा साहू भूमि माफिया है। उसपर एयरपोर्ट थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Share This Article