एक नेता के शोषण से परेशान 14 साल की मासूम ने दी जान, पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विजयवाड़ा: आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा में विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक नेता के शोषण से परेशान 14 वर्र्षीय एक बच्ची ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

इस मामले में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोपी के खिलाफ कठोर दंड़ दिए जाने की मांग की है।

पुलिस ने कक्षा नौ की इस छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने लिखा है कि वह इसी इमारत में रहने वाले विनोद जैन के लगातार किए जा रहे शारीरिक उत्पीड़न के कारण अपनी जान दे रही है।

तेदेपा के टिकट पर पार्षद के रूप में हाल ही में नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले आरोपी विनोद जैन 60 को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़की के नाना ने बताया कि वह सुबह से उदास दिख रही थी लेकिन पूछने पर उसने कुछ नहीं कहा।

उसने कहा कि जब वह और उनकी बेटी सैर के लिए जा रहे थे तो वह बच्ची उनके पास आई और अपनी मां को गले लगाकर आई लव यू कहा।

जब पिता और बेटी दोनों घर लौटे तो यह जानकर हैरान रह गए कि उसने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके बेडरूम से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने लिखा है कि कैसे विनोद जैन उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

इस बीच, आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वासिरेड्डी पद्मा ने कहा कि सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है और अपराधी को कड़ी सजा दिलाने के हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

राज्य सरकार में बंदोबस्त मामलों के मंत्री वेल्लमपल्ली श्रीनिवास ने इस घटना को चौंकाने वाला करार देते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, लड़की का जिस तरह का उत्पीड़न किया गया वह भी वाकई चौंकाने वाला है और जो बातें नोट में जो लिखी गई हैं, वह शब्दों के रूप में भी व्यक्त नहीं की जा सकती है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।

वाईएसआरसीपी विधायक और अभिनेता आर.के. रोजा ने कहा कि 60 वर्षीय व्यक्ति ने 14 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करना जघन्य अपराध है।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के लिए राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेदेपा शासन के दौरान कई महिलाएं और बच्चे बलात्कार और यौन उत्पीड़न का शिकार हुए हैं।

इस बीच, तेदेपा ने इस घटना के बाद रविवार को विनोद जैन को पार्टी से निलंबित कर दिया।

Share This Article