HomeUncategorizedप्रगति मैदान सुरंग, सड़क गलियारे को एक महीने में आम लोगों के...

प्रगति मैदान सुरंग, सड़क गलियारे को एक महीने में आम लोगों के लिए खोला जाएगा: मनीष सिसोदिया

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को प्रगति मैदान सुरंग एवं सड़क गलियारा परियोजना का स्थल निरीक्षण किया और कहा कि एक महीने में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

सिसोदिया ने ट्विटर पर भैरों मार्ग एवं रिंग रोड पर प्रगति मैदान सुरंग एवं अंडरपास की तस्वीरें भी पोस्ट कीं उन्होंने लिखा, ‘‘ मैंने प्रगति मैदान, भैंरो मार्ग , मथुरा रोड एवं रिंग रोड के आसपास/नीचे सड़क एवं सुरंग के निर्माण की समीक्षा की। इस गलियारे से शीघ्र ही रिंग रोड और इंडिया गेट एवं उसके आसपास यातायात सुगम हो जाएगा।

यह (निर्माण) कार्य करीब करीब पूरा हो गया है और वह एक महीने में (आमलोगों के वास्ते) खोले जाने के लिए तैयार हो जाएगा।’ तस्वीरों में बड़े निर्माण कार्य तथा सुरंग एवं अंडरपास की दीवारों पर चित्रकारी का कार्य नजर आया।

सिसोदिया लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रभारी भी हैं। इस माह के प्रारंभ में उन्होंने इस परियोजना पर विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी एवं उन्हें निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि इसे मई में खोल दिया जाएगा।

इस परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी 777 करोड़ रूपये की लागत से 1.2 किलोमीटर लंबी सुरंग तथा छह अंडरपास का निर्माण कर रहा है।

यह सुरंग पुराना किला रोड के पास भारतीय राष्ट्रीय खेलकूद परिसर (एनएससीआई) से प्रारंभ होगी तथा पुनर्विकसित प्रगति मैदान के नीचे से गुजरते हुए प्रगति मैदान बिजली केंद्र के पास रिंग रोड पर उसका समापन होगा। मार्च 2018 में इस सुरंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...