रांची पुलिस ने लूट मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के तुलसी जोशी और पंकज पासवान को किया गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र के कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक आशीष साहू से हथियार का भय दिखाकर लूट मामले (Ashish Sahu Loot Case ) का पुलिस ने खुलासा किया है।

मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य तुलसी जोशी और पंकज पासवान (Tulsi Joshi and Pankaj Paswan) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, 13 गोली, लूट के पांच लाख 31 हजार नकद, एक मोबाईल, एक मैग्जीन सहित अन्य कागजात बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस (Press Conference) में बताया कि मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र के कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक से हथियार का भय दिखाकर तीन अपराधियों ने रुपये से भरे बैग को लूट लिया था।

अपराधी स्टेशन की ओर भाग गये। मामले की सूचना मिलते ही खलासरी DSP के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद वे लोग गढ़वा जाने के लिए सड़क पर आये

टीम ने लातेहार जिला के कार्तिक उरांव चौक (Kartik Oraon Chowk) के पास से चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा। फरार अपराधी कीह गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पूछताछ में अपराधियों ने अपनी संलिप्तता (involvement) स्वीकार करते हुए बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मालहन जंगल में छिप कर पुलिस की गतिविधि कम होने का इंतजार कर रहे थे।

लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद वे लोग गढ़वा जाने के लिए सड़क पर आये तो देखा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है और पीछे से पुलिस आ रही है।

इसके बाद हमलोग Bike छोड़कर गांव की ओर भागने लगे इसी दौरान ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया।

Share This Article