बोकारो में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो सहित पूरे राज्य में सर्द धीरे-धीरे अब अपना रंग दिखाने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला और न्यूनतम तापमान (Temperature Of Bokaro) में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई।

शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक बदलाव रहा।

अधिकतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी वेदर बुलेटिन (Weather Bulletin) के अनुसार शनिवार को पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा।

अगले 3 दिन बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है

रविवार को Daltonganj में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सिमडेगा राज्य का सबसे सर्द जिला रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक राज्य में सुबह कोहरा और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ व मौसम शुष्क (Weather Dry) रहेगा। अगले 3 दिन बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। सुबह में कोहरा देखने को मिलेगा।

Share This Article