Homeविदेशबुलेटप्रूफ ट्रेन से रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

बुलेटप्रूफ ट्रेन से रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

Published on

spot_img

मॉस्को: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बुलेटप्रूफ ट्रेन से दो दिन की यात्रा कर रूस पहुंच गए हैं। किम जोंग उन की इस रूस यात्रा के दौरान हथियार खरीदने का बड़ा समझौता होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रूस और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 2019 के बाद पहली बार शिखर वार्ता होगी। इस वार्ता के लिए किम जोंग उत्तर कोरिया से हथियारबंद बुलेट ट्रेन पर सवार होकर दो दिन की यात्रा के बाद रूस के व्लादिवोस्तोक शहर पहुंचे हैं। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से रविवार को अपनी निजी ट्रेन में सवार हुए किम के साथ सत्तारूढ़ दल, सरकार और सेना के सदस्य भी हैं। रूस गए किम के प्रतिनिधिमंडल में उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सन हुई और ‘कोरियन पीपुल्स आर्मी’ के मार्शल री प्योंग चोल और पाक जोंग चोन समेत उनके शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

पुतिन व्लादिवोस्तोक पहुंचे

किम जोंग उन की इस यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बड़ी खरीद फरोख्त का समझौता होने की उम्मीद है। वार्ता के लिए पुतिन सोमवार को ही व्लादिवोस्तोक पहुंच चुके हैं। उत्तर कोरिया को उम्मीद है कि रूस संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बीच उनकी बड़ी मदद कर सकता है। पुतिन ने उत्तर कोरिया से वादा किया है कि वह चीन और अमेरिका के साथ मिलकर परमाणु बातचीत को लेकर जारी गतिरोध को तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

सैन्य विशेषज्ञ इन बुम चून ने कहा…वैसे किम जोंग उन और पुतिन की इस मुलाकात को लेकर यूक्रेन में जारी युद्ध के मद्देनजर रूस के संभावित हथियार सौदे को लेकर पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। दक्षिण कोरिया के सैन्य विशेषज्ञ इन बुम चून ने कहा कि इस यात्रा के परिणामस्वरूप पुतिन को हथियार मिलेंगे और उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु तकनीकी क्षमता को बेहतर बनाने के लिए तकनीक मिलेगी। किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु-सक्षम हथियारों और युद्ध सामग्री कारखानों की जिम्मेदारी संभालने वाले शीर्ष सैन्य अधिकारी भी रूस पहुंचे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पुतिन हथियारों के घटते भंडार को फिर से भरने के लिए उत्तर कोरियाई तोपों और अन्य गोला-बारूद की अधिक आपूर्ति हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि पुतिन यूक्रेन के जवाबी हमलों को शांत करना चाहते हैं और दिखाना चाहते हैं कि वह एक लंबे युद्ध को चलाने में सक्षम हैं।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...