HomeUncategorizedचुनावों के मद्देनजर मोदी सरकार किसानों को दे सकती है तोहफा, MSP...

चुनावों के मद्देनजर मोदी सरकार किसानों को दे सकती है तोहफा, MSP बढ़ाने को…

Published on

spot_img

नई‎ दिल्ली : केंद्र सरकार किसानों को लोकसभा चुनाव व दिवाली (Lok Sabha Elections and Diwali) से पहले MSP में बढ़ोतरी करके बहुत बड़ा तोहफा देने वाली है।

बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार रबी फसलों के ‎लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइस (Minimum Support Price) को बढ़ा सकती है। य‎दि ऐसा हुआ तो इससे देश के करोड़ों किसानों को फायदा होगा।

सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार गेहूं की MSP में 150 से 175 रुपए प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि कर सकती है। इससे ‎विशेष रुप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसान सबसे अधिक लाभांवित होंगे। बता दें ‎कि देश के इन्हीं राज्यों में सबसे अधिक गेहूं की खेती होती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार अगले साल के लिए गेहूं की एम.एस.पी. में 3 से 10 प्रतिशत के बीच बढ़ौतरी कर सकती है। अगर केंद्र सरकार ऐसा करती है, तो गेहूं का मिनिमम सपोर्ट प्राइस 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है।

हालांकि, वर्तमान में गेहूं की MSP . 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। इसके अलावा सरकार मसूर दाल की MSP. में भी 10 फीसदी तक की बढ़ौतरी कर सकती है।

वहीं, सरसों और सन फ्लावर की MSP में 5 से 7 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले एक हफ्ते में केंद्र सरकार रबी, दलहन और तिलहन फसलों की MSP बढ़ाने के लिए मंजूरी दे सकती है। खास बात यह है कि MSP में बढ़ौतरी करने का फैसला मार्के‎टिंग सीजन 2024- 25 के लिए लिया जाएगा।

MSP में 23 फसलों को शामिल किया गया

बात दें ‎कि कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश पर केंद्र मिनिमम सपोर्ट प्राइस तय करती है। MSP  में 23 फसलों को शामिल किया गया है, 7 अनाज, 5 दलहन, 7 तिलहन और 4 नकदी फसलें शामिल हैं।

रबी फसल (Rabi Crops) की बुआई अक्तूबर से दिसम्बर महीने के बीच की जाती है। वहीं, फरवरी से मार्च और अप्रैल महीने के बीच इसकी कटाई होती है।

सरकार, किसानों द्वारा उगाए गए फसल के लिए एक दाम तय करती है, जिसे फसल पूरा होने के बाद जब किसान उस फसल को मंडी में बेचता है तो सरकार द्वारा उस फसल के लिए तय की हुई कीमत किसान को दी जाती है।

एक तरह से MSP सरकार द्वारा किसानों को दिया जाने वाला एक आर्थिक भरोसा है जिससे किसानों को फसल उगाने से पहले उसकी कीमत का अंदाजा हो जाता है कि उसे इस फसल की यह कीमत मिलेगी। MSP का यही सबसे बड़ा फायदा है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...