Homeझारखंडकोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने थामा BJP का दमन,...

कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने थामा BJP का दमन, अन्य लोगों ने भी…

Published on

spot_img

रांची : सोमवार को कोल्हान के पूर्व आयुक्त रह चुके रिटायर्ड IAS अधिकारी विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) ने अपने समर्थकों संग BJP का दामन थाम लिया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा।

मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे भ्रष्टाचारी

मरांडी (Marandi) ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे दल और नेता मोदी (Drowned party and leader Modi) के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। वे सनातन का विरोध कर रहे हैं। जिन लोगों ने देश को वर्षों तक विकास से वंचित रखा, वे आज परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है।

इसलिए देश को मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने के लिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है। मौके पर प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय सहित कई ने अपने विचार रखे।

आज तेजी से विकास कर रहा भारत

सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने के लिए प्रभावित किया।

पार्टी जो भी कार्य देगी, उसे हरसंभव पूरा करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सकल घरेलू उत्पाद दर 6% से ज्यादा हुआ है, जो बड़ी उपलब्धि है। आज सभी क्षेत्रों में भारत तेजी से विकास कर रहा है।

इन महत्वपूर्ण लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवानिवृत्त राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश जीके दुबे, संजय अग्रवाल, रिंकू गडिया , प्रभाष कुमार झा, प्रभाकर, एकांत, आशीष साहू, श्रीप्रकाश, सागर साहू, सुमित रंजन, अभिनंदन शर्मा, अभिप्रय वर्मा सहित झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता निरंजन पांडेय, प्रदीप चौबे, फलजीत महतो, अजय ठाकुर, मोहम्मद सलीम अंसारी, गणेश आगीवाल शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...