Homeझारखंडग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 को लेकर कांग्रेस और BJP में ऐसे शुरू...

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 को लेकर कांग्रेस और BJP में ऐसे शुरू हो गई जुबानी जंग…

Published on

spot_img

रांची : ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 (Global Hunger Index 2023) में 125 देशों में भारत का 111 वां स्थान है। इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है।

हालांकि इसे लेकर बयानबजियों (Rhetoric) का दौर अभी भी जारी है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार बोले

कांग्रेस प्रवक्ता सह पूर्व सासंद अजय कुमार (Ajay Kumar) ने जमशेदपुर में चाय पर चर्चा के दौरान भारत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण के मामले में हम उस अफगानिस्तान से नीचे हैं, जहां सरकार की जगह तालिबान है। यही नहीं पाकिस्तान से भी पीछे हैं। बांग्लादेश भी हमसे काफी बेहतर स्थिति में है।

लेकिन, भारत में अमृत काल और कर्तव्य काल की चर्चा हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बयान में तथ्यात्मक गलती की। अफगानिस्तान का पोजिशन 114वां है।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बोले

कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर कड़ी टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने कहा कि अगर अफगानिस्तान और पाकिस्तान हमारे देश से बेहतर हाल हैं तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी समेत पूरी कांग्रेस को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शिफ्ट कर जाना चाहिए।

ऐसी विकृत सोच वालों को कम से कम वहां बेहतर खाना तो मिलेगा। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ये देशद्रोही लोग हैं। हमेशा विकृत विचारों को दिखाते हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...