Homeझारखंडगरीबों के लिए नहीं, उद्योगपतियों के लिए काम करती है BJP, आभा...

गरीबों के लिए नहीं, उद्योगपतियों के लिए काम करती है BJP, आभा सिन्हा ने…

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा (Abha Sinha) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों (industrialists) के लिए काम करती है। भाजपा की सरकार गरीबों को नहीं देख रही है, केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देख रही।

उन्होंने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 4.5 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की, जिसमें वह गरीबों से मिले किसानों से मिले, महिलाओं से मिले, सभी को गले लगाकर चले। उन्होंने कहा कि आज वे हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया।

राजीव गांधी ने आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान दिया

कांग्रेस ने देश को एक रखने के लिए अपना खून पसीना दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने देश के लिए जान दी और राजीव गांधी ने आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केन्द्र सरकार की उपलब्धि भ्रष्टाचार में नंबर वन, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन, कुपोषण में नंबर वन, आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन और बेरोजगारी में नंबर वन है।

इतना सब करके देश को बीमारू राज्य बना दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह एक कुशल प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश को विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी भाजपा को फायदा पहुंचाया है, न कि देश को, जो देश की जनता के साथ धोखा है।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...