Homeझारखंडझारखंड में जानलेवा साबित हो रही जून की तीखी तपिश, अब 17...

झारखंड में जानलेवा साबित हो रही जून की तीखी तपिश, अब 17 जून से…

Published on

spot_img

Jharkhand Weather : जून का महीना झारखंड (Jharkhand) के लिए अत्यंत कठिन साबित हो रहा है। जानलेवा बन रही तीखी तपेश। मानसून की बारिश के पहले गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।

पलामू-गढ़वा में रेड अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से 15 जून तक पलामू, गढ़वा, सरायकेला व पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में रेड अलर्ट है। लातेहार और चतरा में ऑरेंज एवं रांची समेत अन्य इलाकों में हीट वेव (Heat Wave) का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जून से रांची समेत राज्यभर का मौसम करवट लेगा और हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

देश के पश्चिमी भाग से आ रही गर्म लहर के कारण हीटवेव की स्थिति बनी है।

पलामू का पारा 45 डिग्री के पार

एक बार फिर पलामू (Palamu) का तापमान बुधवार को 45.6 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति दिख रही है।

भीषण गर्मी की वजह से पलामू में एक और रामगढ़ के गोला में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोल्हान के जिलों में भी तापमान भी बढ़ रहा है।

गढ़वा में 45.3, सरायकेला 44.1, जमशेदपुर 44.0, रामगढ़ 43.7 डिग्री रहा। रांची का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में 12 जिलों का तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा।

पूरे झारखंड में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Ranchi समेत राज्यभर में झुलसाती गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है।

अधिकतर समस्या कहीं लोड अधिक रहने तो कहीं लोकल फॉल्ट और ट्रांसफॉर्मर में खराबी को लेकर रही। इस वजह से लोगों को घंटों बिजली के इंतजार में गुजारना पड़ा।

रांची में प्रत्येक फीडर अंतर्गत कई मोहल्लों में एक से दो घंटे की बिजली कटौती हुई। रांची में फुल लोड बिजली मिलने के बाद भी ओवरलोड और ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ना जारी रहा।

रांची विद्युत एरिया बोर्ड ने निर्बाध आपूर्ति करने को लेकर सभी विद्युत प्रमंडल को निर्देश दिया है। शट डाउन बिना अनुमति के नहीं लेने का निर्देश दिया है।

spot_img

Latest articles

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...

झारखंड में 543 स्कूलों का सर्टिफिकेशन, 49 को Gold; CM टॉप 3 को हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के स्कूलों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम...

खबरें और भी हैं...

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...