HomeUncategorizedहरियाणा में 'AAP' सभी 90 विधानसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव: संजय सिंह

हरियाणा में ‘AAP’ सभी 90 विधानसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव: संजय सिंह

Published on

spot_img

AAP will contest all 90 assembly seats in Haryana: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Haryana में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित हैं।

सिंह ने यहां मीडिया से कहा कि ‘आप’ हरियाणा Vidansabha चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी।’’

पंजाब के CM भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक भी इस मौके पर मौजूद थे।

सिंह ने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और अग्निपथ योजना के मुद्दों पर हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हरियाणा में जबरन वसूली की जा रही है। हमने देखा कि आंदोलन के दौरान किसानों को कैसे कुचला गया। हरियाणा में बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या है।’’

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना ‘‘सेना का अपमान है’’।

केंद्र ने 2022 में अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के आयु समूह के युवाओं को चार वर्षों के लिए भर्ती करने का प्रावधान है। इनमें से 25 प्रतिशत को अगले 15 वर्षों तक सेवा में बनाए रखने की योजना है।

CM मान ने कहा कि ‘आप’ नेताओं के रोहतक, सोनीपत और जींद जैसे हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान लोगों ने कहा कि वे राज्य में बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि Haryana की जनता ने कांग्रेस, भाजपा और क्षेत्रीय दलों को मौका दिया लेकिन इन सभी ने राज्य को लूटा।

मान ने कहा कि ‘आप’ विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती (Strong) से लड़ेगी और ‘‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’’ पार्टी का नारा होगा।

spot_img

Latest articles

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...

प्रेम प्रसंग में बाधा बने मां-बाप तो, सनकी आशिक ने कर दी हत्या ; दो बहनें घायल

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव...

खबरें और भी हैं...

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...