Homeझारखंडहेमंत सरकार ने पूरे देश में झारखंडियों को किया शर्मसार, चिराग पासवान...

हेमंत सरकार ने पूरे देश में झारखंडियों को किया शर्मसार, चिराग पासवान ने…

Published on

spot_img

Chirag Paswan said: झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय में सोमवार को लोजपा (रामविलास) की हुंकार रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार और यहां के मुख्यमंत्री ने पूरे देश में झारखंडियों को शर्मसार कर दिया।

चिराग ने कहा कि पिछला 5 वर्ष झारखंड का युवा अवस्था था। इस युवावस्था में झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं थीं लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड राज्य के विकास को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

चुनाव से पूर्व वर्तमान सरकार ने जो जनता से वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने के बदले सरकार में शामिल लोग अपने स्वार्थ साधने में लगे रहे। इसी का परिणाम है कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड का विकास पूरी तरह रुक गया।

चिराग ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सिर्फ झारखंड में लूट मच गई। इसीलिए यहां के मुख्यमंत्री तक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। मुख्यमंत्री के अलावा कई अन्य मंत्रियों और अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा है।

इस पूरी घटनाक्रम से झारखंड के रहने वाले लोग शर्मसार हो गए। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान ने विकसित झारखंड का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि झारखंड राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करुंगा लेकिन इसके लिए राज्य के युवाओं को एक साथ होकर राज्य के विकास में सहयोग देना होगा। जो लोग लूट और विद्वेष की राजनीति करते हैं, उन लोगों को सबक सिखाना है।

रैली को जमुई के सांसद अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान आदि ने भी संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...