Homeझारखंडरांची पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 32.55 करोड़ का...

रांची पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 32.55 करोड़ का नशीले पदार्थ जब्त, 280 गिरफ्तार

Published on

spot_img

Ranchi News: नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32.55 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया है। साथ ही मामले में NDPS एक्ट के तहत 255 लोगों पर मामला दर्ज कर इसमें शामिल 280 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई 2024 से 2025 के अप्रैल महीने के दौरान हुई है।

DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थों के खरीद बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है। इस कारोबार में संलिप्त अपराधकर्मियों को चिह्नित किया गया है।

रांची पुलिस ने अब तक जो मादक पदार्थ बरामद किये हैं, उनमें ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम डोडा, हेरोइन, मार्फिन, ऑनरेक्स कफ सिरप, मादक कैप्सूल सहित अन्य शामिल है। रांची पुलिस ने 6843.7 एकड़ में लगी अफीम की खेती को भी नष्ट किया है।

साथ ही सीसीए के तहत एक अपराधी के खिलाफ जिला बदर और PIT, NDPS एक्ट के तहत पांच अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा 30 अपराधियों को दागी और 58 अपराधियों के खिलाफ गुंडा पंजी में नाम दर्ज किये गये हैं।

DIG ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सकूल कॉलेजों में जागरुकता अभियान भी चलाया गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...