Homeझारखंडनायशा सरकार ने CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया...

नायशा सरकार ने CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया झारखंड का गौरव

Published on

spot_img
spot_img

CISCE National Pre-Yoga Olympiad 2025: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नायशा सरकार ने देहरादून के सेंट जोसेफ्स एकेडमी में आयोजित CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड 2025 में अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इस शानदार उपलब्धि के साथ, नायशा को जून 2025 में कन्याकुमारी में होने वाले NCERT राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में CISCE बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

बिहार-झारखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

बिहार-झारखंड क्षेत्र से पांच प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें नायशा के अलावा देवनिष्ठा, श्रुति और नंदिनी शामिल थीं। मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल की दिव्या माझी ने शीर्ष 10 में सातवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

कठिन परिश्रम का फल

CISCE बिहार-झारखंड की योगा कोच राफिया नाज़ ने कहा, “अथक प्रयास से सब कुछ संभव है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जो हार नहीं मानते, वही मंजिल पाते हैं।”

क्षेत्रीय प्रमुख ने दी बधाई

बिशप स्कूल, नामकुम के प्राचार्य और CISCE खेलों के क्षेत्रीय प्रमुख प्रिंसिपल एडविन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “सभी बच्चे मेरे लिए चैंपियन हैं।

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता ने हमारे क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। नायशा और अन्य प्रतिभागियों ने साबित किया है कि हमारे पास अपार संभावनाएँ हैं।”

Latest articles

रांची में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर परिचर्चा, राज्यपाल बोले- झारखंड को बनाएंगे शिक्षा हब

Ranchi News: गुरुवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, दो लोग हिरासत में

Chatra News: जिले के प्रतापपुर प्रखंड के बरवा कोचवा गांव में बुधवार देर रात...

मुखी समाज की विधायक सरयू राय से गुहार, पुरानी व्यवस्था लागू कर फिर से जारी हो जाति प्रमाण पत्र

Jharkhand News: झारखंड के मुखी समाज ने गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू...

बोकारो से चुराई गई TVS अपाचे बाइक रामगढ़ पुलिस ने की बरामद

Ramgarah News: रामगढ़ पुलिस की सतर्कता के चलते अपराधी अपने इरादों में कामयाब नहीं...

खबरें और भी हैं...