Latest Newsझारखंडनगर निकाय चुनाव से पहले रांची में सुरक्षा कड़ी, पुलिस का फ्लैग...

नगर निकाय चुनाव से पहले रांची में सुरक्षा कड़ी, पुलिस का फ्लैग मार्च

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Police Conduct Flag March: रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव से पहले शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Police ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

मुख्य चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और लगातार Flag March निकाला जा रहा है। फिरायालाल चौक सहित कई प्रमुख इलाकों में पुलिस जवानों की मौजूदगी साफ देखी जा सकती है।

संदिग्ध वाहनों की हो रही जांच

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कदम असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

23 फरवरी को होगी वोटिंग

राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

वहीं मतगणना 27 फरवरी 2026 को की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार (Election Campaign) शनिवार शाम से थम जाएगा।

अधिकारियों की लगातार निगरानी

रांची SDM समेत कई वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया जा रहा है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

spot_img

Latest articles

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा, मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

First Friday prayer of Ramadan is Offered: राजधानी रांची में माह-ए-रमजान के पहले जुमे...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

खबरें और भी हैं...