
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी बिरसा चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उलगुलान की चेतना, संघर्ष की मशाल और जन-जन के स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष ही सबसे बड़ी शक्ति है। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

