झारखंड कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया जरुरतमंदों के बीच सुरक्षा किट का वितरण

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हटिया विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया गया।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोविड संकट में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता की मदद के लिए समर्पित है। उरांव ने हटिया महावीर चौक पर सुरक्षा किट का वितरण किया।

उरांव ने कहा कि स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश भर में गरीब व जरुरतमंदों के बीच सुरक्षा किट का वितरण कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस महासंकट के दौर में कांग्रेस देश की जनता के साथ है और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सहित पूरे देश में कोरोना संकट से जूझ लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

हम लोगों के साथ भेदभाव की राजनीति नहीं करते हैं। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हमें स्व राजीव गांधी के आदर्शों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना है।

हटिया विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार व प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हर चेहरे पर मुस्कान लाना है।

हम संकट के इस दौर में जरुरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुरक्षा किट वितरण में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, पार्षद निरंजन कुमार, समाजसेवी बिपिन सिंह आदि मौजूद थे।

Share This Article