मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को सौंपा 30 लाख का चेक

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरावती: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आज मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने सिन्धु को 30 लाख रुपये का चेक सौंपा है। इससे पहले सिंधु ने विजयवाड़ा स्थित कनक दुर्गा मंदिर में दर्शन किए।

शुक्रवार सुबह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आज पूरे अपने परिवार के साथ विजयवाड़ा पहुंचीं और पहाड़ी पर स्थित कनका दुर्गा माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मंदिर प्रशासन ने सिन्धु का भव्य स्वागत किया और उन्हें दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की। प्रसाद के साथ वेद पंडित ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर सिन्धु ने कहा कि जापान जाने से पहले उन्होंने दुर्गा माता के दर्शन किए थे और अब पदक जीतने के बाद वे दुर्गा मां के फिर से दर्शन प्राप्त करने आई है। उन्होंने कहा कि 2024 में भी ओलंपिक में भाग लेंगी।

खिलाड़ी सिन्धु कनक दुर्गा मंदिर में दर्शन करने बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात करने तड़ेपाली स्थित सचिवालय पहुंचीं।

वहां मुख्यमंत्री रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों ने पीवी सिन्धु का सम्मानित किया।

सिन्धु ने आंध्र प्रदेश राज्य की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जापान जाने से पहले भी प्रोत्साहित किया था।

वह राज्य सरकार की आवंटित भूमि पर विशाखापट्टनम में स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करेंगी और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी।

इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रेड्डी ने राज्य की खेल नीति के तहत कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु को 30 लाख रुपये का चेक सौंपा है।

उल्लेखनीय आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में बैडमिंटन खेल में सुधार लाने के लिए विशाखापत्तनम में बैडमिंटन अकादमी स्थापित करने के लिए सिन्धु को दो एकड़ भूमि दी है।

Share This Article