Homeझारखंडरांची और चाईबासा में NIA ने ली माओवादियों के घर की तलाशी

रांची और चाईबासा में NIA ने ली माओवादियों के घर की तलाशी

Published on

spot_img

रांची: चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गये थे।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। इसी क्रम में एनआईए की टीम ने गुरुवार को रांची जिले के तमाड़ और चाईबासा जिले के लांजी में तीन भाकपा माओवादी के सदस्य के घर को खंगाला है।

एनआईए सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने जिन माओवादी के घर की तलाशी ली है, इनमें तमाड़ का रहने वाला मंगल मुंडा और महादेव मुंडा और चाईबासा के लांजी का रहने वाला सुखराम रामताई शामिल है।

तलाशी के दौरान एनआईए की टीम ने माओवादियों द्वारा हाथ से लिखी डायरी सहित अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने टोकलो थाना में दर्ज मामले को एनआईए ब्रांच रांची ने टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 02/2021 दर्ज किया है। बीते चार मार्च को

चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी क्षेत्र में आइडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गये थे।

नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर अत्याधुनिक तरीके से हमला किया था। डायरेक्शनल लैंडमाइन नक्सलियों की ओर से विस्फोट किया गया था। जिसमें तीन जवानों की मौत हो गयी थी।

शहीद जवानों में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल हरिद्वार साह, झारखंड जगुआर के कांस्टेबल किरण सुरीन, और हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...