फिर गर्मा रहा सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स सेक्रेटरी दिशा सालियान की कथित सुसाइड केस फिर गर्माने लगा है।

दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी करके विवादों में आए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत से जुड़ा केस अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें रचनात्मक काम करना है। 

घर में बैठकर काम नहीं करना है.उन्होंने आगे कहा कि पुराने मामले खोदे जाएंगे तो मैं चुप नहीं रहूंगा। अभी मेरी आवाज खराब है, जब ठीक हो जाएगी तो जोर से भी कहूंगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी कर नारायण राणे बुरी तरह फंस गए।

इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसी दिन रात में रायगढ़ के महाड की एक कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। अब इस पूरे मामले पर नारायण राणे ने बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि जैसे डकैतों को गिरफ्तार करते हैं वैसे मुझे किया गया. दादागिरी मत करो. मैं एक-एक करके सभी मामले बाहर लाऊंगा।

राणे ने किसी का नाम ना लेते हुए हमला किया कि अपनी भाभी पर एसिड फेंकने के लिए किसने कहा था?

Share This Article