गढ़वा : एक महीना से लापता है युवक, मजदूरी करने गया था आंध्र प्रदेश, मामला दर्ज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत बिलयती खैर पंचायत के छतैलीयां गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राजेश्वर सिंह मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गया था।

जहां से वह एक महीना पूर्व लापता हो गया है। जिससे परिवार वालों काफी परेशान है। परिवार वालों का रो रो कर भी बुरा हाल है।

इसकी जानकारी देते हुए राजेश्वर सिंह की मां संजोगा कुंवर ने बताया कि गांव के ही द्वारका सिंह के साथ उनका बेटा रंका थाना क्षेत्र के सिजो गांव के ठेकेदार विनोद यादव व पप्पू यादव के साइड में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा मंगलागिरी एलएनटी कंपनी में काम करने एक महीना पहले गया था। लेकिन एक महीने से उनका बेटा का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। गुमशुदगी का आवेदन भी चिनिया थाने में भी दिया है।

इधर इसी बाबत गांव के ही द्वारिका सिंह व चिनिया थाना क्षेत्र के डोल गांव के साइड इंचार्ज रविंद्र यादव से फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राजेश्वर सिंह व द्वारिका सिंह एक महीना पहले रात्रि 8:00 बजे शौच के लिए बाहर गए थे।

शौच के स्थान से ही राजेश्वर सिंह गायब हो गया हैं। उन लोगों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन राजेश्वर सिंह का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

जबकि उन लोगों ने स्थानीय गुमटूर थाने में भी लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Share This Article