गुमला में वज्रपात से पिता-पुत्री की मौत, चार घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: बसिया के जगजोर गांव में रविवार की शाम हुए वज्रपात में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि एक मासूम सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं।

बताया गया है कि वज्रपात से दुर्गा सिंह (45) एवं उसकी पुत्री पुष्पा कुमारी (18 ) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक दुर्गा सिंह की पत्नी सहोदरा देवी (40), भारती कुमारी (08), बिनीता कुमारी (05) और दो माह की बच्ची भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी लोगों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी होते ही बसिया के बीडीओ रविन्द्र कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

इन्होंने हो रहे इलाज का भी निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब चार बजे सभी लोग सपरिवार खेत में निकावन के कार्य में लगे थे। तभी वज्रपात हुआ और ये लोग उसके चपेट में आ गयें।

Share This Article