पलामू में किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: ज़िले में भारत बंद को सफल बनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक संगठन और राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के सदस्यों ने भी भारत बंद का समर्थन किया।

मेदिनीनगर शहर के छहमुहान चौक , रेड़मा चौक , शदिक मंजिल चौक समेत विभिन्न जगहों पर सड़क जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी।

बन्द की वजह से सभी छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन बंद देखा गया। ज़िला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडो में भी किसान आंदोलन के समर्थन में व्यापक असर देखा गया।

विभिन्न राजनीति दलों के नेताओ ने बैनर पोस्टर के साथ बिरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कमेटी, भाकपा व इंटक के नेताओं ने किसानों के समर्थन में कृषि बिल एवं किसानों के आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के समर्थन में स्थानीय छहमुहान चौक पर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गो पर खुले दुकानों को बंद करने की अपील भी की गयी। ज़िलें में बंदी असारदार रही। सुबह से ही इंटक के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष केएन त्रिपाठी की अध्य्क्षता में इंटक के सदस्य सड़क पर उतर कर चक्का जाम कराया।

Share This Article