राजधानी रांची की सड़कों पर कांग्रेस के तीन मंत्री का जोरदार विरोध प्रदर्शन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: नए कृषि कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के तीन मंत्री राजधानी रांची की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि झारखंड सरकार के तीन मंत्री रांची में टुकटुक में बैठकर सड़कों पर उतर कर इस काले कानून का विरोध दर्ज कर दिल्ली की मोदी सरकार तक पहुंचाने का एक ऐतिहासिक कार्य किया है।

लगभग दो घंटे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव अल्बर्ट एक्का चौक की सड़कों पर बैठे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के जो लोग कह रहे हैं कि बंद नहीं हुआ।

अगर वह आंख बंद कर लेंगे तो क्या सूरज नहीं निकल रहा है। 90 प्रतिशत कांग्रेसी किसान हैं, भाजपा के सांसद किसान नहीं है।

एक जवाब में उन्होंने कहा कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन कांग्रेस पार्टी कर्म पर विश्वास करती है, जो हम कर रहे हैं। फल की चिंता नहीं है।हम शांतिपूर्ण ढंग से बंद करा रहे हैं।

किसानों के पक्ष में खड़े हैं। नीति आयोग ने पहले ही फैसला दिया है कि देश में एमएसपी की जरूरत नहीं है।

शांता कमेटी की रिपोर्ट ने भी यही कहा था जिसे भाजपा की सरकार एमएसपी को खत्म करना चाहती है, देश जानता है कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए क्या किया है,जब तक यह काला कानून वापस नहीं हो जाता है हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Share This Article