रांची में भारत बंद का मिला-जुला असर, कोडरमा में 122 किसानों की गिरफ्तारी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड राज्य किसान सभा, वामदलों और विपक्ष का भारत बंद अभूतपूर्व रहा। रांची जिला के राहे में सुबह 6 बजे से 3 बजे तक किसान सड़क जामकर बैठे रहे, सोनाहातु, सिल्ली, बुंडू, नामकुम, रांची में भारत बंद का व्यापक असर रहा।

कोडरमा में 122 किसानों की गिरफ्तारी हुई। वहीं गढ़वा, जामताड़ा ,पलामू,साहेबगंज,गुमला, भरनो,खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा,बोकारो, बोड़ाम,गोड्डा,मेहरमा,वररवा,दुमका, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, रघुनाथ में भारत बंद का व्यापक असर रहा।

राजपथ, राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 बजे से 3 बजे तक किसानों ने जाम रखा।

झारखंड राज्यकिसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा, उपाध्यक्ष सुफल महतो,एतेशाम अहमद,सपन महतो,हरेकृण महतो,शंकर उरांव,आसिम सरकार,संजय पासवान,चारों भगत, श्यामसुंदर महतो,जेपी गुप्ता,बिजय राम,सुखनाथ लोहरा, विश्व देव मुंडा, बिरेंद्र कुमार,मो,इकवाल,अशोक शाह,दीलिप वर्मा, प्रफुल्ल लिंडा,अरूण महतो,अमर महली,मधुवा कछप, क्यूब खान आदि नेतृत्व कर रहे थे।

बंद में हज़ारों किसानों ने हिस्सा लिया। भारत बंद में व्यापक समर्थन के लिए तमाम किसानों, मजदूरों, दुकानदारों,परिवहन चालकों को बधाई दी है।

Share This Article