झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

सिमडेगा: एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेशनल हॉकी जूनियर महिला चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 11वीं जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का आयोजन 20 अक्टूबर से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे। हेमंत सोरेन 1.20 बजे के करीब अल्बर्ट एक्का स्टेडियम हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।

इसके बाद उन्हें मुख्य कार्यक्रम स्थल ले जाया जाएगा। सबसे पहले हेमंत सोरेन के द्वारा 14 करोड़ की लागत से बनने वाले स्ट्रोटर्फ कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करेंगे। साथ ही नियुक्ति पत्र भी उनके द्वारा लाभुकों को दिया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम स्थित मंच पर पहुंचेंगे। मंच से नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आगाज करेंगे।

झारखंड सरकार के चैनल के द्वारा सिमडेगा में होने वाले 11वीं सब जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण वर्ल्ड हॉकी फेडरेशन के द्वारा 180 देशों में किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अब तक देश भर से 15 टीमें आ चुकी है।

जबकि और 12 टीमों का आना बाकी है। टूर्नामेंट के सफलता के लिये जिला प्रशासन व हॉकी झारखंड तथा हॉकी सिमडेगा के द्वारा दिनरात काम किये जा रहे हैं।

झारखंड हॉकी टीम की घोषणा

सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए हॉकी झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम के कोच प्रतिमा बरवा, मैनेजर तारणी कुमारी व कैप्टन दीप्ति कुल्लू है।

टीम में कल्याणी किंडो, रोपनी कुमारी, अमृता मिंज, निर्मला सोरेंग, महिमा टेटे, काजल बाड़ा, किरण बाड़ा, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, रश्मि होरो, प्रिया डुंगडुंग, देवकी कंडी, प्रमोदनी लकड़ा, रजनी केरकेट्टा, निर्मला सोरेंग शामिल है. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सीईओ रजनीश कुमार ने टीम की घोषणा की।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker