रांची: रह-रह कर झारखंड (Jharkhand) में मौसम के मिजाज (Weather Patterns) में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव जरूर दिख रहा है, लेकिन गर्मी (Heat) से राहत की स्थिति नहीं के बराबर है।
मंगलवार और बुधवार को राजधानी रांची (Ranchi) सहित आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के कारण 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक 12 नीचे गिरा फिर भी तेज गर्मी बनी रही।
कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना बरकरार, येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, धनबाद व गिरिडीह में ओलावृष्टि की संभावना है।
रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ साथ 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा के बहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 28 मई तक बनी रहेगी।