Latest Newsझारखंडरांची में बंदर पकड़ने गई पुलिस और वन विभाग की टीम पर...

रांची में बंदर पकड़ने गई पुलिस और वन विभाग की टीम पर लाठी और मिर्ची पाउडर से हमला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Crime News : रांची के धुर्वा सेक्टर टू, साइड फोर में बंदर पकड़ने गई जगन्नाथपुर पुलिस और वन विभाग की टीम पर अपराधी देवाशीष पाल ने हमला कर दिया। उसने पुलिस पर लाठी से वार किया और मिर्ची पाउडर फेंका, जिससे थाना प्रभारी समेत जवानों की आंखों में जलन होने लगी।

इस मौके का फायदा उठाकर देवाशीष बंदर लेकर भाग गया।

वनपाल प्रभारी राहुल महली ने जगन्नाथपुर थाने में देवाशीष के खिलाफ FIR दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि देवाशीष पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि देवाशीष को वन विभाग ने नोटिस देकर 5 अप्रैल तक बंदर सौंपने को कहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सोमवार को पुलिस और वन विभाग की टीम उसके घर पहुंची।

देवाशीष को पुलिस के आने की खबर पहले ही मिल चुकी थी। उसने अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बिजली का करंट दौड़ा रखा था। जैसे ही टीम ने दरवाजा खोला, एक कर्मचारी को करंट लगा और पूरी टीम पीछे हट गई।

लकड़ी की मदद से दरवाजा खोलकर टीम अंदर गई, लेकिन देवाशीष ने कोई जवाब नहीं दिया। जब टीम ने घर में बंदर को पकड़ने के लिए जाल फेंका, तो देवाशीष ने कर्मचारियों पर लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे बातचीत के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और भाग निकला।

अब पुलिस और वन विभाग देवाशीष को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...