Homeझारखंडबड़ा हादसा! यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी घाटी में पलटी, दो की...

बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी घाटी में पलटी, दो की मौत, 15 घायल

Published on

spot_img

Khunti Road Accident: अड़की से खरसावां भाया कुचाई रोड (Kharsawan Bhaya Kuchai Road) पर मंगलवार को अड़की थाना क्षेत्र के बड़ानी के तीखे मोड़ पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये।

मृतकों में हेठ कांची बुंडू निवासी रोहित मुंडा (21v) और बुंडू बारूहातू बाडेडा निवासी प्रकाश मुंडा(18) शामिल हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुंडू थाना के हेठ कांची निवासी देवानंद मुंडा उर्फ देवान मुंडा की बेटी की शादी कुचाई प्रखंड के बारूहातू में हुई थी। लड़की पक्ष के लोग बहू भात में शामिल होकर वहां से लौट रहे थे।

बडानी घाटी के तीखे मोड पर चालक के संतुलन खो देने से सवारी गाड़ी पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर अड़की थाना प्रभारी मुकेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कल्याण अस्पताल अड़की (Kalyan Hospital Adki) लाया गया।

घायलों में रमनी देवी, सावित्री देवी, भाजपति देवी, अंतरा कुमारी, अमित मुंडा, सुंदरमनी देवी, मंजू देवी, संजोती कुमारी, अशोमती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी रायधोनी देवी, गुरुचरण मुंडा, संजय मुंडा, सोमबारी देवी का इलाज चल रहा है।

वहीं गंभीर रूप से घायल हेठ कांची निवासी अजय मुंडा को बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर खूंटी से रिम्स रेफर कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की शिक्षक नियुक्ति में देरी पर जताया असंतोष, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने 26,001 शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी को...

उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर ने CBI कोर्ट में सरेंडर किया पासपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के चर्चित घाटकुरी आयरन ओर खनन घोटाले में उषा मार्टिन के...

सुनील यादव की याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई, ED को 8 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

Ranchi News: साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन और मनी...

झारखंड में मूसलधार बारिश पर CM हेमंत सोरेन की अपील

Jharkhand News: झारखंड में मानसून (Monsoon) की शुरुआत से ही मूसलधार बारिश (Torrential Rainfall)...

खबरें और भी हैं...