दूध कारोबारी रामू उरांव के परिजनों से मिली कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बंधाया ढांढ़स

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर में मृतक दूध कारोबारी रामू उरांव के परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को मांडर के सेवाडीह निवासी दूध कारोबारी रामू उरांव के परिजनों से मिली और ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि रामू उरांव की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। शिल्पी नेहा तिर्की ने रामू उरांव के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

शिल्पी ने कहा कि इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।