Homeझारखंड…और हेमंत के 5 महीने जेल वाले दौर को याद कर मंच...

…और हेमंत के 5 महीने जेल वाले दौर को याद कर मंच पर भावुक हो गईं कल्पना…

Published on

spot_img
spot_img

Kalpana Soren get Emotional : रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के 5 महीने जेल के दौर को याद कर अचानक भावुक हो उठीं।

उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इसके बाद संभलीं और उन्‍होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के कार्यकर्ताओं ने हेमंत का जोरदार समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

अब पार्टी का जोश है शिखर पर

कल्‍पना सोरेन ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने, तभी से केंद्र की सरकार उनके पीछे पड़ी हुई है। केंद्र की सरकार हर वक्त हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने में जुटी रही।

सफलता नहीं मिली तो साजिश रचकर उन्‍हें जेल भेज दिया। अब हेमंत सलाखों से बाहर हैं और पार्टी का जोश पूरी तरह से शिखर पर है।

अब बदला लेने का वक्त

कल्पना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच महीने तक हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जेल में रहे, आपके दादा जेल में रहे, इन पांच महीनों में जो दर्द मैंने सहा उससे ज्यादा तकलीफ आपने सही है।

अब इस दर्द का बदला लेने का समय आ गया है, भाजपाइयों को झारखंड से बाहर भेजने का समय आ गया है। इनकी जमानत जब्त करवाने का वक्‍त आ गया है। साथ ही उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

Latest articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...

ABC न्यूज इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप का तीखा हमला, कहा- “मस्क ने खोया दिमाग”

President Trump's scathing attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के...

खबरें और भी हैं...