झारखंड

झारखंड में मिला ब्लैक फंगस का एक और मरीज

रांची: झारखंड में गुरुवार को ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है। राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 132 हो गई है।

इनमें 79 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 53 मरीज संदिग्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि ब्लैक फंगस से राज्य में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के वर्तमान में कुल 2,246 सक्रिय मामले हैं।

राज्य में अबतक कुल 92,16,159 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 97.87 व मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

सक्रिय मामलों में से 1,679 (74.76 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 567 (25.24 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 16 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.46 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,43,983 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,092 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि 16 जून तक 45,02,804 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 8,45,492 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 16 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 11,84,149 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है।

18-44 आयु वर्ग के 21,952 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। 16 जून को वैक्सीन की 64,655 डोज लगाई गयी, जिसमें से 50,856 लोगों को पहली डोज व 13,799 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

कुल 29,933 डोज 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को तथा 33,052 डोज 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई गयी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 45 प्लस के लिए 3,91,280 और 18 प्लस के लिए 1,26,740 वैक्सीन उपलब्ध है।

16 जून तक 1,09,496 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया। बुधवार को 960 होम आइसोलेशन किट उपलब्घ करायी गई।

104 सेवा 16 जून तक कोविड-19 से बचाव के लिए ऑडियो काॅल के माध्यम से 2,57,565 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 29,587 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker