Apple अगले साल ला सकता है एप्पल टीवी : रिपोर्ट

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सैन फ्रांसिस्को: एप्पल एक नए एप्पल टीवी डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसे वह अगले साल तक ला सकता है।

निक्केई एशिया समीक्षा के अनुसार, क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक दिग्गज अगले साल के लिए वीडियो-ऑन-डिमांड सेवाओं के लिए एक नए एप्पल टीवी, होम एंटरटेनमेंट डिवाइस पर काम कर रहा है।

जनवरी में आईओएस 13.4 बीटा में अनरिलीज्ड डिवाइस को लेकर संकेत मिलने के बाद से नए एप्पल टीवी के बारे में पूरे साल अफवाहें चलती रहीं।

एप्पल टिप्सटर जॉन प्रोसेर ने सुझाव दिया है कि नया एप्पल टीवी ए12एक्स बायोनिक चिप से लैस होगा।

खबरों के मुताबिक एप्पल अपने हाई-एंड कंप्यूटरों के लिए आक्रामक प्रोडक्शन शेड्यूल भी तैयार कर रहा है, जिसमें 2021 के लिए मैकबुक प्रो और आईमैक प्रो शामिल हैं।

कंपनी अपने कंप्यूटर लाइनअप में इंटेल सेंट्रल प्रोसेसर को बदलने वाली है।

इसकी जगह वह खुद का डिजाइन किया हुआ सीपीयू उपयोग करेगी जो ब्रिटिश चिप डिजाइनर आर्म की टेक्नॉलॉजी का उपयोग करके बनाया गया है।

Share This Article