चाईबासा: विधवा महिला (Widow Woman) को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने वाले आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया हरदा गांव निवासी राजकुमार सुंडी को किरीबुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
काफी दिनों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
मामले में मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार सुंडी किरीबुरू के प्रोस्पेक्टिंग निवासी एक विधवा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर काफी दिनों तक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप (Relationship) में रहा। इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबध भी बनाया। वह महिला को अपने साथ गांव भी लेकर गया था।
गांव से पुनः वापस आकर दोनों किरीबुरू में रहने लगे। बाद में राजकुमार ने विधवा को छोड़ दिया और किरीबुरू की ही एक युवती से शादी रचा ली।
जिसके बाद पीड़िता ने किरीबुरू थाना पहुंचकर राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से राजकुमार फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने राजकुमार को गुप्त सूचना (Secret Information) पर उसके घर से गिरफ्तार किया।