असम: नाव पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत

असम के लखीमपुर जिले में आर्द्रभूमि पार करते समय नाव पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तर लखिमपुर: असम के लखीमपुर जिले में रविवार को एक आर्द्रभूमि में नाव पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग घिलामारा इलाके के देबोलिया गांव के रहने वाले थे और वे अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के गोसाईबाड़ी जाने के लिए मेरबिल पार कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, रास्ते में छोटी नाव पलट गई और आर्द्रभूमि में पानी अधिक होने के कारण तीनों डूब गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पद्म दत्ता (45), उनके भतीजे मृदुस्मिन दत्ता (11) और अजित दत्ता (22) के रूप में हुई है।

बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।