प्रयागराज: अतीक अहमद (Ateek Ahmed) अब इस दुनिया में नहीं रहा, मगर उससे जुड़े सैकड़ों किस्से लोगों की जुबां पर आज भी हैं।
मगर, कुछ ऐसी चीजें और निशान अभी भी बरकरार हैं, जिसकी वजह से लोग उसकी चर्चा करते हैं।
इसी में शामिल है अतीक के पिता का मलबे में पड़ा लाल रंग का ट्रैक्टर (Red Color Tractor)। ये ट्रैक्टर उस समय का है जब अतीक गुंडई की पाठशाला (Bullying School) में पढ़ रहा था।
ये ट्रैक्टर उसके अब्बू फिरोज अहमद (Abu Firoz Ahmed) ने खरीदा था। लिहाजा, अतीक उससे बहुत ही लगाव रखता था। अतीक को जब भी फुर्सत मिलती थी, वो ट्रैक्टर को चलाता था।
अतीक अहमद को ट्रैक्टर से था बेहद लगाव
अतीक अहमद अतीक अहमद के अब्बू फिरोज अहमद परिवार के साथ प्रयागराज के कसारी मसारी के कसरिया गांव में रहा करते थे। 1980 के दशक में फिरोज ने लाल रंग का ट्रैक्टर खरीदा था।
जिसे किसानों के बुलावे पर जोताई के लिए भेजा करते थे। इसके एवज में पैसे मिलते थे। मगर, कई साल बाद अतीक के अब्बू अपने पैतृक घर को छोड़कर चकिया में रहने लगे।
उधर, अतीक अहमद (Ateek Ahmed) भी बड़ा हो रहा था और उसका नाम भी सुर्खियों में रहने लगा था। इन सबके बीच वो ट्रैक्टर के ड्राइवर को खाना देने या तो घोड़े पर सवार होकर या तो अपनी नई बुलेट से जाता था। ये लाल रंग का ट्रैक्टर अतीक को इसलिए भी प्रिय था क्योंकि उसके घर में तब ये पहला चार पहिया वाहन था।
पिता की मौत के बाद ट्रैक्टर का देखभाल करता था अतीक अहमद
फिरोज अहमद (Firoz Ahmed) के इंतकाल के बाद अतीक ट्रैक्टर की देखरेख किया करता था। अतीक चार पहिया वाहनों का बहुत ही शौकीन था। इसलिए बदलते वक्त में हर नई गाड़ी उसके घर में खड़ी मिलती थी। बावजूद इसके जो लगाव लाल ट्रैक्टर से था, उतना नई गाड़ियों से नहीं था।
कबाड़ में तब्दील हो गया लाल रंग का ट्रैक्टर
जब बाहुबली अतीक अहमद के साम्राज्य पर प्रदेश सरकार के कार्रवाई का डंडा चलने लगा तो अवैध संपत्ति (Ill-Gotten Wealth) पर भी कार्रवाई हुई। अतीक अहमद को सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब बुलडोजर से उसके अब्बू का खरीदा चकिया वाला घर गिरा दिया गया।
उसके बाद अतीक को कई बार जेल भी जाना पड़ा। यही वजह थी कि अतीक का Favorite लाल रंग का ट्रैक्टर धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील हो गया।