Latest Newsभारतअमित शाह के बयान पर बाबा साहेब के पोते प्रकाश आंबेडकर ने...

अमित शाह के बयान पर बाबा साहेब के पोते प्रकाश आंबेडकर ने कही ये बड़ी बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Amit Shah Statement : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा मचा हुआ है।

इस बीच भीमराव आंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) के पोते और बहुजन वंचित अघाड़ी पार्टी के नेता प्रकाश आंबेडकर का भी बयान आ गया है। उन्होंने शाह के बयान को लेकर कहा कि यह इन लोगों की पुरानी मानसिकता है।

उन्होंने कहा, भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले भी जनसंघ और RSS ने बाबासाहेब का विरोध किया था। ऐसा तब किया गया, जब संविधान को अपनाया जा रहा था।

आंबेडकर ने कहा कि ये लोग तब भी सफल नहीं हुए थे और आज भी सफल नहीं हो सकते है। उन्होंने कहा, यह कोई नई बात नहीं है।

कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है

वे अपने पुराने प्लान लागू नहीं कर सके हैं। इसकी वजह कांग्रेस नहीं बल्कि बाबासाहेब आंबेडकर हैं। बता दें कि भीमराव आंबेडकर पर शाह के बयान पर विवाद थमा नहीं है। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं राजद सुप्रीमों लालू यादव का कहना है कि शाह को राजनीति से ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

दरअसल राज्यसभा में शाह ने कहा था कि इन दिनों आंबेडकर-आंबेडकर कहना फैशन बन गया है। इतना यदि ये भगवान का नाम लेते तब 7 जन्मों तक के लिए स्वर्ग मिल जाता।

इस पर प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने कहा कि भगवान का नाम लेना तब फिर एक तरह से मनुवाद को ही स्वीकार करना हुआ। प्रकाश आंबेडकर ने इस बीच महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...