Latest Newsबिहारकानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tejashwi Yadav accused Nitish government: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाए हैं कि बिहार सरकार की मंत्री का भाई जमीन हड़प रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणू देवी (Renu Devi) के भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद आरोपी है।

पीनू डॉन अपहरण मामले में फरार

उन्होंने आरोप लगाया कि वह बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की और पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए।।

मंत्री रेणु देवी का भाई रवि कुमार उर्फ पीनू डॉन अपहरण मामले में फरार है। बेतिया में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए के घर और पुष्पांजलि होटल पर छापेमारी भी की, लेकिन वह भाग निकला।

हालांकि, रेणु देवी कहती हैं कि उनका भाई से कोई लेना-देना नहीं है। रविवार को बेतिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंत्री के भाई की गाड़ी को जब्त कर क्रेन और जेसीबी की मदद से पूरे शहर में घुमाया।

SP ने इसको लेकर कहा कि राज्य में सुशासन का राज है और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।

पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। सदर एसडीओपी-1 ने बताया कि अपहरण, आर्म्स एक्ट और रंगदारी मामले (Kidnapping, Arms Act and extortion cases) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रात में टीम ने आरोपी के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...