पटना : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) जारी कर दिया है। UPSC के रिजल्ट में बिहार (Bihar) का बोलबाला रहता है।
इस बार बक्सर की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) को दूसरा स्थान मिला है, जो प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है।
गरिमा का रोल नंबर 1506175
गरिमा मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। उन्होंने बक्सर में रहकर ही UPSC की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है।
इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है।
टॉप फाइव में चार पर बेटियों का कब्जा
UPSC CSE 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं। इनमें इशिता किशोर (Ishita Kishore) फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है।
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।
ये है इस साल के टॉप टेन लिस्ट
1 इशिता किशोर
2 गरिमा लोहिया
3 उमा हरति एन
4 स्मृति मिश्रा
5 मयूर हजारिका
6 गहना नव्या जेम्स
7 वसीम अहमद भट
8 अनिरुद्ध यादव
9 कनिका गोयल
10 राहुल श्रीवास.
इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा Group ‘A’ and Group ‘B’ शामिल हैं।
दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
18 मई को खत्म हुए थे साक्षात्कार
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE की Prelims परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था।
प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।