Homeझारखंडराजनाथ सिंह की मौजूदगी में चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता

राजनाथ सिंह की मौजूदगी में चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की 15 नवंबर को होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

भाजपा सूत्रों ने आज यहां बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की 15 नवंबर को बैठक होगी और इसमें पार्टी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में नवनिर्वाचित 74 विधायकों के अलावा विधान पार्षद भी शामिल होंगे। यह बैठक 15 नवंबर को सुबह 10:00 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगी।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। उसके बाद श्री राजनाथ सिंह इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद उसी दिन 12:30 बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चारों घटक दल भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नव निर्वाचित विधायकों की संयुक्त बैठक होगी और उसमें राजग विधायक दल के नेता के तौर पर श्री नीतीश कुमार के नाम पर मोहर लगेगी ।

राजग विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री कुमार राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...