बुढ़मू अंजुमन कमेटी का हुआ विस्तार, मेधावी छात्रों को मिलेगा ‘हाजी हुसैन अंसारी सम्मान’

बुढ़मू अंजुमन कमेटी एंड वेलफेयर ट्रस्ट का विस्तार हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘हाजी हुसैन अंसारी सम्मान’ देने और नई कार्यकारिणी के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Haji Hussain Ansari Award Meritorious Students : बुढ़मू प्रखंड अंजुमन कमेटी एंड वेलफेयर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष शमीम बड़ेहार ने की, जबकि संचालन सचिव नईम अंसारी ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए “हाजी हुसैन अंसारी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस दौरान अंजुमन कमेटी का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। अमन राज को सलाहकार बनाया गया, जबकि संरक्षक मंडल में जाकिर हुसैन, ईदु खान, इदरीश अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, सज्जाद अहमद, अंसारी जाकिर, डॉ. अशरफुल खान, मास्टर इदरीस अंसारी, सफरुद्दीन अंसारी और डॉ. महमूद अंसारी को शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी में शमीम बड़ेहार को अध्यक्ष, तस्लीम अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष, कुदुस अंसारी, मोहित खान, शमीम अंसारी और सरवर आलम को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नईम अंसारी सचिव, नुरुल होदा खान उर्फ छोटे खान महासचिव तथा अन्य पदों पर भी विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता इकबाल हुसैन मौजूद रहे। इसके अलावा रातू प्रखंड अंजुमन के सदर अत्ताउल्लाह अंसारी, इरफान खान, तोहिद अंसारी, मोहम्मद हुसैन, मोख्तार अंसारी तथा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष यूनुस अहमद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

नई टीम के गठन के बाद अध्यक्ष शमीम बड़ेहार ने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय टीम मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर शिक्षा, सामाजिक एकता, जनकल्याण और समाज के विकास से जुड़े कार्यों को नई गति देंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।