Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedकैप्टन अमरिंदर ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

कैप्टन अमरिंदर ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से देर शाम उनके आवास पर मुलाकात की।

अमित शाह के आवास पर अमरिंदर करीब 50 मिनट रहे। उनकी इस मुलाकात को उनकी भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। यह रणनीति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

इस बात की भी चर्चा है कि वह जल्द ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। अमरिंदर सिंह पहले ही सभी विकल्प खुले होने की बात कह चुके हैं।

अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार के मुताबिक मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार दिल्ली आए अमरिंदर की यह व्यक्तिगत यात्रा है।

वे यहां अपने कुछ मित्रों से मिलने और पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला हाउस खाली करने आए हैं।

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है। कैप्टन ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज चल रहे हैं, जिन्होंने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि पार्टी ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। माना जा रहा है कि सिद्धू मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट को लेकर नाराज हैं।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...