झारखंड: कोबरा बटालियन के जवान की पेड़ के नीचे दबकर मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में तूफान के दौरान एक पेड़ कोबरा बटालियन के एक जवान पर गिर गया, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सारंडा जंगल के बाबूडेरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में मंगलवार रात यह घटना हुई। मृतक जवान का नाम राकेश कुमार है और वे बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे। घटना सारंडा जंगल के बाबूडेरा कैंप में हुई। जवान कोल्हान इलाके में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। गंभीर रुप से घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रांची एयरलिफ्ट किया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।