पलामू: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (Palamu District Headquarters Medininagar) सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से कौड़िया पंचायत (Kauria Panchayat) की मुखिया कुमारी अंजना देवी के देवर सत्येंद्र सिंह पिता फौजदारी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया। बताते चलें कि गत 16 मई को सत्येंद्र सिंह ने जोरकट इलाके में एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया था।
2 दिनों तक मामले को पंचायत के माध्यम से दबाकर रखा गया था। बाद में महिला के द्वारा तीसरे दिन सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।
मामले में अनुसंधान किया जा रहा
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सदर थाना (Sadar Thana) प्रभारी गौतम कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि कांड संख्या 54/23 दिनांक 19/5/23 धारा 376 भा.द.वि में FIR अभियुक्त सत्येंद्र सिंह पिता फौजदारी सिंह को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा गया।
उन्होंने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।