हजारीबाग : जिले के बरकट्ठा प्रखंड (Barkatta Block) के चेचकपी के एक घर में रखे पुआल में अचानक आग लग गई। इस आगलगी (Fire Breaks) में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
जिसमें 4 वर्षीय साक्षी कुमारी (पिता तालेवर सिंह) और 3 वर्षीय अविनाश कुमार (पिता पिंटू सिंह) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Hazaribagh Police) भी घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम (Postmortrem) के लिए हजारीबाग भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुआल में खेल रहे थे बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे पुआल में खेल रहे थे। तभी अचानक पुआल में आग लग गयी। जिससे दोनों बच्चों की झुलस कर मौत हो गयी।
मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव (Deglal Saw) व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन अफसोस आग बुझ नहीं पाई। जब तक आग (Fire) बुझी तब तक दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया था।
वहीं इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम का माहौल है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं कुमकुम देवी ने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग (Financial Support) किया।