Latest Newsझारखंडचिली के राष्ट्रपति ने एपेक अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग का आह्वान किया

चिली के राष्ट्रपति ने एपेक अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग का आह्वान किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सैंटियागो: चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) अर्थव्यवस्थाओं से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, निजी क्षेत्र और सिविल सोसाइटी के साथ करीब से काम करने और सहयोग जारी रखने के लिए आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मलेशिया की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से 27 वें एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक में अपने भाषण के दौरान, पिनेरा ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से संयुक्त रूप से लड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।

चिली के नेता ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया, विश्व व्यापार संगठन के आवश्यक सुधारों के लिए अपने देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

शिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सच्चे मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, एपेक में संरक्षणवादी नीतियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

व्यापारिक युद्धों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

एपेक आर्थिक विकास का एक गतिशील इंजन बन गया है और एशिया-प्रशांत में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मंचों में से एक है।

एपेक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसकी 21 सदस्यीय अर्थव्यवस्थाएं लगभग 2.9 अरब लोगों का घर हैं और 2018 में विश्व जीडीपी का लगभग 60 प्रतिशत और विश्व व्यापार का 48 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व किया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...